जिला जेल में बंदियों के अधिकारों के विषय में दी गई जानकारी

सीधी धर्मेंद : 7 नवम्बर को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवं प्रधान जिला एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल. सोनिया के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 07.11.2021 को जिला जेल सीधी में बंदियों को प्लीवार्गेनिंग, बंदियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, सहायक जेल अधीक्षक रामशंकर पटेल, जेल के समस्त स्टाफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
