डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस, खाद बीज दैनिक उपयोग की सामग्री के मंहगाई के विरोध में जिला कांग्रेस पार्टी ने किया जन आंदोलन

सीधी धर्मेंद : रोज रोज बढ़ रहे डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस, डी.ए.पी. ,यूरिया के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री के मंहगाई की समस्याओं को लेकर सीधी में 21 अक्टूबर को गांधी चौराहा पार्किंग स्थल में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल जन आंदोलन आयोजित किया गया जन आंदोलन में मौजूद वक्ताओं ने देश और प्रदेश में बेलगाम हो रही मंहगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराया वक्ताओं ने कहा कि देश में जब से बीजेपी की सरकार और प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार आई है उन्होंने महंगाई से जनता का जीना मुश्किल कर दिया है वक्ताओं ने कहा कि मुफ्त अनाज मुफ्त आवास का लालच देकर उन्होंने जनता को ठगने का काम किया है मुफ्त सिलेंडर देकर ₹1000 गैस का दाम करके गरीबों की जेब खाली कर रहे हैं वक्ताओं ने कहां की महंगाई का यदि यही हाल रहा तो गरीब के सर पर ना तो छत रहेगी ना खाने को रोटी मिलेगी वक्ताओं में पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिंतामन तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद जी गुप्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह जी चौहान सरदार अजीत सिंह कांग्रेस नेता संदीप उपाध्याय दादू वृजेद अवधिया बांके सहित कई वक्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया इस दौरान जन आंदोलन में जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेस का जन आंदोलन देर शाम तक चला सभी वक्ताओं के भाषण के बाद मौके पर मौजूद एसडीएम को कांग्रेस पार्टी ने समस्याओं का ज्ञापन सौंपा और मांग की गई समय सीमा में समस्याओं के निराकरण की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान महिला नेत्री रंजना मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को देश में बढ़ रही महंगाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके आई इस सरकार ने लोगों को इतने बुरे दिन दिखाए हैं जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी इस सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगा है महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो रहा है गरीबों की कमर टूट रही है।
