पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत को याद कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि अमर जवानों को याद कर सीधी पुलिस ने निकाला कैंडल मार्च,

0 173
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के सीधी पुलिस परेड ग्राउंड में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को याद किया गया। कार्यक्रम में- सांसद श्रीमती रीति पाठक, विधायक श्री केदार नाथ शुक्ला, कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इंद्र शरण सिंह चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री रूद्र प्रताप सिंह चौहान , डीएफओ जिला सीधी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी , जिले के समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा जिला पुलिस सीधी के अधिकारी एवं कर्मचारी साथ ही जिले के गड़मण्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम में पुलिस बैंड की धुन पर जिले भर से आए पुलिस अधिकारी, जवान और सशस्त्र पुलिस जवानों ने भी पुष्प अर्पित कर बलिदानियों को याद किया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने इस अवसर पर वर्ष 2020-21 में ड्यूटी के दौरान नक्सली, अपराधियों के हमलों में प्राण देने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों की सूची का वाचन कियाउन्होंने बताया की इस वर्ष मप्र के दो पुलिस जवान भी कर्तव्य पर शहीद हुए हैं सभी की शहादत को याद करते हुए जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। कार्यक्रम में पुलिस स्मृति दिवस पर सीधी जिले में सेवाकाल के दौरान शाहिद हुए जवानों की विधवाओं को शाल तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। देर शाम शहर के पूजा पार्क से शहीदों के शहादत को नमन करने के लिए सीधी पुलिस ने पूजा पार्क से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला जिसमें सीधी पुलिस के अधिकारी, जवान, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बाहुबली डिफेंस एकेडमी के छात्र मौजूद रहे। कैंडल मार्च में लगभग 300 लोग शामिल हुए जो कैंडल मार्च में शामिल होकर गांधी चौक तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे गांधी चौक पर पहुंचकर सभी ने अमर जवानों को याद किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पुलिस स्मृति दिवस के कार्यकमो के उदेस्यो की जानकारी दी।

News TOP Footer