कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 अक्टूबरको मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के जिले में 23 अक्टूबर 2021 को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित विभागों को भूमिपूजन एवं लोकार्पण के संबंधित कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शिनी हेतु जिले के नावाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने निर्धारित समयावधि में ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त अति महत्वपूर्ण विषयों को समय-सीमा पत्रों में सम्मिलित किया जाता है। इन्हें प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी विषयों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जाकर अवगत कराया जाए तथा इन्हें समय-सीमा पत्रों से अनिवार्य रूप से विलोपित कराया जाए। कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके विभाग से संबंधित समस्त समय-सीमा पत्रों का अवलोकन करें। जिन पर कार्यवाहियां हो चुकी हैं उनसे संबंधित जानकारी प्रस्तुत कर विलोपित करायें। ऐसे प्रकरण जिन पर कार्यवाही प्रचलन में है उनकी उद्यतन जानकारी से अवगत कराना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में चयनित विषयों तथा 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने एल-3 तथा एल-4 की शिकायतों का पुनर्परीक्षण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का परीक्षण कर मॉग आधारित शिकायतों तथा अन्य शिकायतों को पृथक कर लें। ऐसी शिकायतें जिनका निराकरण वर्तमान योजनाओं और नियमों के अंतर्गत संभव हैं उन्हें अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि कोई भी शिकायत बिना निराकरण दर्ज किए अगले स्तर पर नहीं जानी चाहिए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री खान द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस से संबंधित अद्यतन जानकारी आगामी तीन दिवस में कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, समस्त उपखण्ड अधिकारियों सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer