माउंटेन डांस फैमिली ने किया गुजराती नृत्य गरबे का वृहद आयोजन

0 286
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 अक्टूबर को माउंटेन डांस फैमिली सीधी की तरफ से सीधी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में गुजराती नृत्य गरबे का वृहद आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया और गुजराती नृत्य गरबा की कई शैलियों में मनमोहक नृत्य किया गरबे के दौरान प्रतिभागियों ने अनेक तरह की रंग बिरंगी मनमोहक पोशाकें पहन रखी थी गरबे का शुभारंभ आयोजक मंडल ने अतिथियों के साथ मां अंबे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया जिसके बाद गरबे की धुन पर जोड़े थिरकते नजर आए माउंटेन डांस फैमिली की यह सांस्कृतिक पहल जिले की कला और संस्कृति को बढ़ावा देती है माउंटेन डांस फैमिली द्वारा इस तरह के गरबे का आयोजन विगत कई वर्षों से सीधी शहर में किया जा रहा है।

News TOP Footer