12 और 8 वर्षों से फरार 2 फरार आरोपी स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 655
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी 12 वर्षों से फरार आरोपी मुन्ना मिश्रा पिता बिहारीलाल मिश्रा 32 वर्ष निवासी रामगढ़ थाना कोतवाली का वारंट तामील कराया गया साथ ही 08 वर्षों से फरार आरोपी छोटू साकेत पिता किठीना साकेत निवासी मड़रिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आरोपी मुन्ना मिश्रा पर वर्ष 2009 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद आरोपी उक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा वर्ष 2013 में स्थाई वारंट जारी किया गया आज दिनांक को आरोपी उक्त का वारंट तामील कराया गया। इसी प्रकार आरोपी छोटू साकेत पर वर्ष 2013 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया। जिसके बाद आरोपी उक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा वर्ष 2021 में स्थाई वारंट जारी किया गया था आज दिनांक को मुखबिर की सूचना के आधार पर से आरोपी छोटू साकेत को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक आजाद खान, सुनील बागरी, शिवा द्विवेदी तथा शिवेंद्र मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer