राजमणि साहू वने भाजपा किसान मोर्चा सीधी जिले के अध्यक्ष लोगो ने दी बधाई

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खोचीपुर निवासी राजमणि साहू को भाजपा किसान मोर्चा सीधी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजमणि साहू कई दसको से जिले की राजनैतिक छितीज पर छाए हुए हैं। नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री साहू मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पिछड़ वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रहते हुए निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में जिला पंचायत सीधी के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि श्री साहू के लंबे संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ पार्टी के साथ-साथ जनता को मिलेगा। श्री साहू को पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और ईष्ट मित्रों ने शुभकामनायें दी हैं i
