कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

0 317
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री खान ने बताया कि ग्राम पड़खुरी नं. 1 तहसील गोपद बनास जिला सीधी के रघुराज कोल की दिनांक 30.06.2021 को ग्राम पड़खुरी नं. 1 तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी सुनीता रावत को 15 हजार रूपये, ग्राम पड़खुरी नं. 1 तहसील गोपदबनास की कु. सूभी कोल दिनांक 24.06.2021 को ग्राम पड़खुरी नं. 1 तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता वंशराज कोल को 15 हजार रूपये, ग्राम कोटहा तहसील गोपदबनास के रोशनलाल की दिनांक 22.04.2021 को ग्राम तेन्दुआ तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी शशि रजक को 15 हजार रूपये, ग्राम कोटहा तहसील गोपदबनास के अंशू रजक की दिनांक 22.04.2021 को ग्राम तेन्दुआ तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस माता शशि रजक को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

News TOP Footer