परिजनों को बृजेश बंसल की डूबकर हुई मौत पर संदेह हत्या की जताई आशंका

0 205
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिवस सीधी जिले के हनुमानगढ़ निवासी उमेश बंसल पिता जगदीश बंसल के पुत्र बृजेश बंसल की हनुमानगढ़ हॉस्पिटल के पीछे के तालाब में संदिग्ध अवस्था में डूबी हुई लाश मिली जिसकी चौकी सिमरिया के द्वारा जांच पड़ताल करके मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मिली जानकारी के बाद मृतक बृजेश बंसल के परिजनों का असंतोष सामने आने लगा है 7 अक्टूबर को मृतक बृजेश बंसल के पिता उमेश बंसल और उसके आधा दर्जन से भी ज्यादा परिजनों ने जिले के पुलिस अधीक्षक पहुंचकर अपने बच्चे की मौत की ठीक से जांच करा कर उस पर कार्यवाही करने की मांग की है पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मृतक बृजेश बंसल के पिता उमेश बंसल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी देते हुए अपने बच्चे के पानी में डूब कर मरने पर भरोसा नहीं करते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है इसके साथ ही मृतक के पिता उमेद बंसल ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में गांव के कुछ अपने ही बिरादरी के लोगों पर अपने पुत्र की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मृतक बृजेश के पिता उमेश बंसल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को घटनाक्रम की जानकारी दी और पोस्टमार्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके बच्चे के शरीर पर चोटों के निशान है जिसे डॉक्टरों द्वारा नहीं बताया जा रहा है उन्होंने कहा है कि हमें उम्मीद है कि पुलिस उन्हें न्याय देगी। मृतक बृजेश बंसल के परिजनों के मन में उठे असंतोष को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करानी चाहिए और मामले की तह पर जाकर जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे मृतक के परिजनों को पुलिस की न्याय पर भरोसा कायम रहे।

News TOP Footer