शारदीय नवरात्रि का हुआ आरंभ देर रात तक माँ दुर्गा के जयकारो से गूँजता रहा शहर

सीधी धर्मेंद : प्र्त्येक बर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से होता है इसके बाद अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है मान्यता है कि इन दिनों में देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैंए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं सीधी शहर में भी शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ माँ दुर्गा के कई रूपों की प्रतिमाओं की स्थापना करके किया गया 7 अक्टूबर को सुबह से देर रात तक भक्त माँ दुर्गा के कई रूपों की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मूर्तिकारो के यहा से ले जाते रहे इस दौरान सीधी शहर माँ दुर्गा जयकारो से गूँजता रहा। शारदीय नवरात्रि के आरम्भ के साथ ही सीधी शहर के सभी देवी मंदिरो में माता की पूजा अर्चना और उन्हें जल चढाने भक्तो की भीड़ बढ़ने लगी है शहर के आम्हा फूलमती माता के मंदिर में माता को जल चढाने भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी वही बस स्टैंड में माता दुर्गा के मंदिर में भक्तो ने माता की पूजा अर्चना की इस दौरान महिला भक्त देवी गीत गाती हुई भक्ति में लीन नजर आई।
