ग्राम पंचायत भमरहा और बिछिया से आए ग्रामीणों ने कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन सौंपा  

0 212
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन लाख कोशिश कर रहा है कि गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले लेकिन सरकार और प्रशासन की मंशा पर बिचौलिए पानी फेरने में जुटे हुए हैं जिसकी वजह से शासन की योजनाओं के पात्र उम्मीदवारों को उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसा ही एक मामला सामने आए हैं जिसमें ग्राम पंचायत भमरहा और बिछिया से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन सौंपा जिसमें कहा गया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने के लिए नाम जोड़ा गया था उसके एवज में उनसे पैसे भी लिए थे लेकिन उन्हें अपना पंजीयन कराए हुए लंबा अरसा गुजर गया उसके बावजूद भी उन्हें शासन की योजना का लाभ नहीं मिला जबकि उसके बाद के अनेक लोगों को उक्त योजना का लाभ मिल चुका है जिले के कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद अपनी फरियाद लेकर आज ग्राम पंचायत भमरहा और बिछिया के लोगों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से अपनी समस्या बताई और आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा उनके अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से वंचित किया जा रहा है ग्राम हमारा और बिटिया के लोगों की यह शिकायत जायज है जिले के नवागत कलेक्टर को चाहिए कि वह इन गरीबों की शिकायतों की जांच कराकर इनको इनको वाजिब हक दिलाने का काम करें इसके साथ ही पदों पर बैठे ऐसे लोग जो इन गरीबों को हक से वंचित कर रहे हैं उन्हें भी उसका दंड दे

News TOP Footer