भारतीय सेना द्वारा आज डीएसए मैदान में अमृत महोत्सव मनाया गया

0 94
Main Ad1

नैनीताल- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज  मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में चौखुटिया रानीखेत स्थित डोगरा बटालियन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेड के जवानों द्वारा वीर सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सम्मानित किया गया तथा प्रगतिशील भारत वर्ष के गौरवमई इतिहास संस्कृति व उपलब्धियों से लोगों को परिचित कराया गया।

Main Ad1

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन युद्ध सेवा मेडल जनरल अफसर कमांडिंग गरुण डिवीजन द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में अग्रणीय कार्य करने के लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावत्री दुग्ताल,एनसीसी कैप्टन रितेश साह, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत,डीएसबी परिसर के प्रो डीएस बिष्ट आदि लोगो को सम्मानित किया गया।

News TOP Footer