कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने सूरज पांडे नैनीताल क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने सूरज पांडे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में सूरज का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सूरज पाण्डे ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, तथा पार्टी को एकजुट करने के लिए युवाओं को पार्टी से जुड़ेंगे ,नैनीताल क्लब में इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ता व इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह,पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य,नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सूरज पाण्डे को बधाई व शुभकामनाएं दी।
