नवनिर्मित आवासों का मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को करेंगे गृहप्रवेश सीईओ जिला पंचायत ने कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0 228
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे ने जानकारी देकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रदेश में नव निर्मित 2 लाख 20 हजार आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम दिनांक 01.10.2021 को प्रातः 11 बजे मिन्टो हाॅल भोपाल से वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की उपस्थिति में आयोजित किया जाना है। उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को कार्यक्रम के पूर्व समस्त जनपदों में नव निर्मित आवासों के गृह प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गृह प्रवेश कार्यक्रम की तैयारी के लिए बिंदुवार तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त जनपद आवास पोर्टल पर पूर्ण सभी नव निर्मित आवासों की जनपदवार, ग्राम पंचायतवार तथा ग्रामवार हितग्राहियों की सूची बनाकर गृह प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायत तथा ग्रामों में आयोजित एवं प्रसारित किया जावें।

News TOP Footer