सोनांचल के राजा भगवान गणेश की भक्तो ने शहर में नाचते हुए निकली झांकी

0 217
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : गत दिवस गणेश चतुर्थी से गणेश अनंत चतुर्दशी तक सोनांचल बस स्टैंड सीधी में सोनांचल गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित कर बृहद रूप से पूजा अर्चना की गई इस दौरान भगवान श्री गणेश के दरबार में गीत संगीत भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगातार चलता रहा जिले के गणमान्य अतिथियों ने भी आकर सोनांचल के राजा भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया अनंत चतुर्दशी के बाद सोनांचल के राजा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के पूर्व भक्तों की सीधी शहर में उनकी शानदार झांकी निकाली झांसी शहर के सभी प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी इस दौरान भक्त आस्था की डुबकी में नाचते नजर आए समिति ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी नगर वासियो का आभार व्यक्त किया है।

News TOP Footer