सीधी विकास खण्ड के प्राचार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

0 306
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि गोपद बनास एस.डी.एम. श्रेयस गोखले की अध्यक्षता में सीधी विकास खण्ड के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्यो की बैठक जिला मुख्यालय से हटकर नजदीकी विद्यालय शा.उ.मा.वि. पनवार में आयोजित हुई। बैठक में नेशनल एचीवमेंट सर्वे, शिक्षक प्रशिक्षण, तिमाही परीक्षा की तैयारी, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में परीक्षा परिणाम में बृद्वि प्रयोग शाला एवं पुस्तकालय, खेल गतिविधि के सम्बंध, में विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग जे.ई.ई., नीट परीक्षा, क्लैट, प्रतियोगी परीक्षायें, व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सम्बंध में, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय विकास में प्राचार्य की भूमिका के सम्बंध में ए.पी.सी. डाॅ सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।  उन्होने बताया कि बैठक में एस.डी.एम. गोपद बनास द्वारा नेशनल एचीवमेंट सर्वे के महत्व को प्राचार्यो से चर्चा किया साथ ही अपने स्कूल के कैचमेंट गांव में शतप्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार करने की योजना बनाने हेतु निर्देशित किया। सीधी विकास खण्ड के सभी प्राचार्यो ने पनवार हायर सेकेण्ड्री के शैक्षणिक कक्ष, पुस्तकालय भवन एवं क्रीडा विभाग का अवलोकन कर पनवार विद्यालय के द्वारा किये गये अच्छे कार्यो की सराहना की गई। प्राचार्यो ने इस बैठक को शैक्षणिक भ्रमण मानते हुये नवाचार के रूप में देखा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्यालय से हटकर बैठक आयोजित करने के लिये धन्यवाद भी दिये बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, ए.डी.पी.सी. अशोक तिवारी, ए.पी.सी. डाॅ. सुजीत कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य आर.पी. राठिया सहित सीधी विकास खण्ड के हाई स्कूल हायर सेकेण्ड्री के प्राचार्य उपस्थित रहे।

News TOP Footer