दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी घोषणाएं


हल्द्वानी -उत्तराखंड में जैसे जैसे विधान सभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे सभी राजनीतिक दलों की भी सक्रियता तेज हो गई है।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं पार्टी राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव लड़ने जा रही है।
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से भी विधानसभा का चुनावी इस दौरान उन्होंने राज्य में अपनी दूसरी बड़ी घोषणा करते हुए चुनाव जीतने पर एक लाख युवाओं को रोजगार देने की दूसरी बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड पलायन का प्रदेश बन गया है। उनकी सरकार बनने के छह माह के अंदर एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा, और रोजगार देने से पहले हर परिवार के एक युवा को पांच हजार रुपए हर माह दिए जाएंगे।


आम आदमी पार्टी 21 सालों की दुर्दशा को 21 महीने में दुरुस्त करेगी। सूबे के लोग बिजली बिलों से परेशान हैं। उत्तराखंड में आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। पुराने बिल माफ करेंगे। किसानों को फ्री बिजली बिल देंगे। दिल्ली में उन्होंने यह करके दिखाया है।
