जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने सोनांचल के राजा भगवान श्री गणेश की आरती की समिति ने किया सम्मानित

सीधी धर्मेंद : विगत गणेश चतुर्थी से सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में गणेश उत्सव सेवा समिति बस स्टैंड सोनांचल द्वारा पारंपरिक रूप से गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है विगत कई दिनों से स्थापित प्रतिमा अस्थल पर समिति द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण आरती भजन कीर्तन और संगीत में कार्यक्रम किए जा रहे हैं भक्तों ने यहां पर रखी हुई गणेश प्रतिमा को सोनांचल राजा का भी नाम दिया हुआ है 18 सितंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने समिति के आग्रह पर सोनांचल के राजा भगवान श्री श्री गणेश के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई और पूजा आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया आरती के बाद गणेश उत्सव समिति सोनागिर बस स्टैंड के पदाधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक का शाल और श्रीफल से सम्मान किया इस अवसर पर जिले के बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान बीजेपी के प्रमोद द्विवेदी डॉ अनूप मिश्रा सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक और बीजेपी की महिला नेता मौजूद रहे।
