पटवारी और आरआई की निगाहें हुई टेढ़ी तो भूमि स्वामी पड़ा संकट में उसके नाम के पट्टे की जमींन से कट गया रकवा

सीधी धर्मेंद : कहते हैं किसी जमीन पर यदि पटवारी और आरआई की निगाहें टेढ़ी हो जाए तो उस जमीन मालिक के जीवन में संकट और परेशानियां खड़ी हो जाती हैं ऐसा ही एक मामला सीधी शहर से लगे विजयपुर ग्राम से सामने आया है जिसमें एक भूमिस्वामी पर आर आई और पटवारी के द्वारा उसकी जमीन पर किए गए एक फैसले से उसके सर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है ग्राम विजयपुर निवासी आदेश कुमार जयसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसके गांव में वर्ष 2015 में उसकी उसके स्वयं के पिताजी से खरीदी हुई जमीन जिसकी बकायदा शासन का रजिस्ट्री शुल्क देकर रजिस्ट्री कराया गया है डायवर्सन हुआ है उस जमीन का आर आई और पटवारी द्वारा उनके पिताजी के संपत्ति बंटवारे के दौरान उस खरीदी जमीन से जमीन काटकर फुल्ली फाट में दे दी गई जबकि किसी भी न्यायालय का ऐसा आदेश नहीं है कि उनके नाम से खरीदी हुई जमीन से काटकर उनके पिताजी के बंटवारे के हिस्से में उस जमीन को दिया जाए लेकिन आर आई और पटवारी ने यह कृत्य कर दिखाया है विजयपुर के निवासी आदेश कुमार जायसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और कहा कि हमें शासन और प्रशासन से न्याय चाहिए आज उन्होंने कहा कि यदि बंटवारा करना ही है तो आर आई और पटवारी हमारे पिताजी की शेष बाकी जमीन में बटवारा करें हम इससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जो हमारे नाम की खरीदी हुई जमीन है जिसकी उनके पास रजिस्ट्री है डायवर्सन है उससे जमीन काटकर बंटवारे में देना गलत है और इसीलिए वह शासन प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे है। हालांकि विजय कुमार जयसवाल अपनी इस मामले को देखकर जिले के आला अधिकारियों तहसीलदार एसडीएम न्यायलय तक अपनी फरियाद कर चुके हैं इतना ही नहीं उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी 50 से भी ज्यादा शिकायतें की हुई है लेकिन अब तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है।
