युवा एकता मंच समिति गिजवार क्षेत्र की खराब सड़कों को वनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा कलेक्ट्रेट में की नारे बाजी

सीधी धर्मेंद : कहते हैं लोकतंत्र में जनता की आवाज को उठाने का काम विपक्ष का होता है लेकिन जब विपक्ष अपनी भूमिका का सही निर्वहन नहीं करता तो ऐसे में जनता को आगे आकर अपने अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ती है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें युवा एकता मंच समिति गिजवार सेवा संगठन सीधी क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर आंदोलन करने सड़कों पर उतर आया गिजवार क्षेत्र की खराब सड़कों को ठीक करने की मांग इस संगठन द्वारा कई वर्षों से की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन इनकी मांगों को लगातार अनसुना करता रहा है जबकि उक्त सड़कों के लिए प्रस्ताव भी हो चुका है बावजूद इसके सड़क बनाने में शासन प्रशासन नाकाम रहा है इससे आक्रोशित होकर युवा एकता मंच समिति गिजवार क्षेत्र की जनता के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की सड़क बनाने की मांग करने लगा। नारेबाजी का हंगामा काफी देर तक चला जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आंदोलनकारियों से उनका ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्दी उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जिले के अपर कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद युवा एकता मंच समिति इस बार सेवा संगठन जिला सीधी के पदाधिकारी ने अपनी समस्या और मांगों की एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी और कहा कि यदि शासन प्रशासन ने इस बार हमारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो हम जल्दी बड़ा आंदोलन करेंगे।
