राष्ट्रीय कवियों का शहर मे लगा जमघट रात भर बरसा कविता का रंग श्रोता हुए सराबोर

सीधी धर्मेंद : शुक्रवार को स्थानीय गांधी चौक के समीप भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ मध्य प्रदेश, जिला इकाई अखिल भारतीय द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जो 10 सितम्बर की शाम से प्रारम्भ हो कर देर रात चलता रहा। जिसमे राष्ट्रीय कवियों सहित विंध्य के कई कवियों ने काव्य पाठ करसफलतम काव्य निशा के आयोजन मे बने सहायक। कार्यक्रम प्रभारी बृजेस सिंह सरल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मे रात भर कविता का रंग बरसा और श्रोता काव्यो के सागर मे सराबोर होकर गोते लगाते नजर आयें वहीं अखिलेश की हॅसी ठिठोली और गजेन्द्र के काव्य पाठ ने समा बॉध दिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने सफलतम आयोजन पर नगर पालिका, पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया एवं सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों को साधुवाद दिया।
