सोनांचल बस स्टैंड गणेश उत्सव सेवा समिति ने स्थापित की भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा

सीधी धर्मेंद : विगत वर्ष कोरोना के प्रकोप की वजह से गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीधी शहर के सोनाचल बस स्टैंड में रखी जाने वाली गणेश प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी थी लेकिन इस वर्ष गणपति बप्पा की कृपा से सोनांचल बस स्टैंड गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है उक्त प्रतिमा के स्थापित होने पर सोनांचल बस स्टैंड में अलग ही रौनक दिखाई पड़ रही है लोग भगवान गणपति के पंडाल में पहुंचकर उनके दर्शन करके आशीर्वाद ले रहे हैं सोनांचल बस स्टैंड में भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करने वाले गणेश उत्सव सेवा समिति सोनांचल बस स्टैंड के आयोजकों कार्यकर्ताओं ने नगर की जनता से भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
