नेशनल लोक अदालत में 20 खण्डपीठों द्वारा होगा प्रकरणों का निराकरण

0 181
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देकर बताया है कि प्रधान जिला एवं न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र द्वारा आज दिनांक 11 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया है। जिला न्यायालय में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी.के. नागले, विशेष न्यायाधीश अजीत सिंह, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश आर.पी. कतरौलिया, चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश राजेश सिंह, पंचम अपर जिला न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा, प्रथम के तृतीय ललित कुमार झा, मुख्य न्यायिक मजिसट्रेट पुष्पक पाठक एवं न्यायिक मजिस्टेट लवकेश सिंह, प्रशान पांडे, सुश्री प्रीति पाण्डे, प्रदीप कुमार परिहार एवं शुभांषु ताम्रकार की न्यायिक खंडपीठ का गठन किया गया है। सिविल न्यायालय चुरहट में न्यायिक मजिस्टेट शशांक नंदन भट्ट एवं सुश्री धावनी सिंह, सिविल न्यायालय मझौली में न्यायिक मजिस्टेट धनकुमार कोडोपा, नीरज कुमार ठाकुर एवं प्रीति प्रसाद तथा सिविल न्यायालय रामपुर नैकिन में न्यायिक मजिस्टेट धीरेन्द्र सिंह परिहार एवं शैलेन्द्र रैकवार की खंडपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चेक बाउंस प्रकरणों, वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों, धन वसूली प्रकरणों आदि का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जावेगा।

News TOP Footer