नैनीताल आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते विरोध


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहली बार नैनीताल आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते विरोध जताया और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।


वहीं मल्लीताल में भी यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नैनीताल पवन जाटव के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, पलायन, भू कानून, भृष्टाचार, आदि जैसे मुद्दों पर उत्तराखंड भाजपा सरकार मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शन में प्रदेश सचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मौ0 शाहनवाज़ सिद्दीकी, नगर सचिव अजय बिष्ट, पूर्व कुमाऊँ उपाध्यक्ष NSUI नितिन जाटव, जिला महा सचिव यूथ कांग्रेस परवेज आलम, पूर्व विधानसभा सचिव निखिल कुमार, छात्र नेता गौरव चौहान, छात्र नेता भास्कर भट्ट, छात्र नेता भास्कर आर्या, गोपी शर्मा, अमन सैफी, मौ मोहसीन, आकाश कुमार, आदित्य चंद्रवंशी, एम डी साजिद, इमरान हुसैन, मोबिन खान, उवैश अली एवं अन्य कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
