पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 17 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

0 367
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 17 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम शिवपुरवा थाना कोतवाली जिला सीधी के राजकुमारी रावत पति राजकुमार रावत एवं राजकुमार रावत की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये, ग्राम टमसार थाना कुसमी जिला सीधी के हरीश सिंह उर्फ हरीशचन्द्र सिंह गोड़ पिता गयादीन सिंह की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये तथा ग्राम कोटा थाना कुसमी जिला सीधी के कृष्णा साहू पिता दशरथ साहू की गिरफ्तारी पर 02 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

News TOP Footer