जिले के नवागत कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कार्यभार संभाला एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों के दिए जबाब

सीधी धर्मेंद : 9 सितम्बर को जिले के नवागत कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान ने आज कलेक्टर कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया है। श्री मुजीबुर्रहमान खान ने स्थानांतरित कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चैधरी से कार्यभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर श्री खान वर्ष 2011 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग में पदस्थ थे। कलेक्टर श्री चैधरी का स्थानांतरण संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल किया गया है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल नामदेव धोटे भी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के नवागत कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से एक विशेष मुलाकात में खुलकर बात की इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के नवागत कलेक्टर से जिले में डॉक्टरों की कमी अस्पताल में संसाधनों की कमी के साथ मिनी स्मार्ट सिटी के विकास के मुद्दों और समस्याओं को भी उठाया जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया इसके साथ ही जिले के नवागत कलेक्टर ने एमटीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जिले की जनता को अपना संदेश भी दिया।
