मझौली थाना के पैपखरा गांव में क्रेशर प्लांट में हुआ हादशा 4 श्रमिक मिट्टी में दबे निकालते समय हुई एक की मौत

0 325
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 सितंबर की रात्रि सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के पैप खरा गांव में क्रेशर प्लांट में काम करते समय हादसा हो गया जिसमें प्लांट के डग की मिट्टी धंसने से उसमें काम कर रहे 4 श्रमिक दब गए आनन-फानन में हुई इस हादसे के बाद मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालते समय उससे भी गंभीर हादसा हो गया मिट्टी में दबे लोगों को निकालते समय जेसीबी से एक श्रमिक का सर जेसीबी के पंजे में फंसकर धड़ से अलग हो गया उक्त घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है बताया गया कि उक्त घटना साईं बिल्डर क्रेशर थाना मझौली में हुई है उक्त क्रेशर  पैपखरा गांव में 5 वर्षों की लीज पर चल रहा था और लीज की अवधि खत्म हो जाने के बाद उसे खुलवाया जा रहा था इसी दौरान डग की मिट्टी धंस गई जिसने काम कर रहे चार श्रमिक मिट्टी में दव गए  इस दौरान क्रेशर  संचालक ने लापरवाही करते हुए बिना पुलिस को सूचना दिए मिट्टी में दबे श्रमिकों को निकलवाने के लिए जेसीबी मशीन से काम शुरू कर दिया जिसमें हुई लापरवाही से मिट्टी में दबे एक श्रमिक की गर्दन जेसीबी के पंजे में फंस जाने से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई बताया गया कि मृतक श्रमिक झांसी का रहने वाला था मझौली पुलिस ने इस मामले की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है वहीं इस दुर्घटना में अन्य तीन श्रमिक सही सलामत बच गए हैं इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है अब देखना है कि जिला प्रशासन अवैध रूप से नियम विरुद्ध तरीके से काम करने पर हुए हादसे पर क्या कार्रवाई करता है।

News TOP Footer