दलित युवक को ट्रक के पीछे बांधकर घसीटाने की घटना के विरोध में युवक कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह के पुतले का दहन किया

0 216
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिवस मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दलित युवक को ट्रक के पीछे बांधकर घसीटा ने के बाद उसकी मौत हो जाने पर पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस आक्रोशित है 1 सितंबर को उक्त घटना को लेकर मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश में सीएम के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया उसी तारतम में सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के अगुवाई में सीएम शिवराज सिंह के पुतले का दहन किया गया शिवराज सिंह के पुतला दहन के पूर्व युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की जिसके बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह के पुतले का दहन किया सीएम शिवराज सिंह के पुतले का दहन करने के बाद जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने मीडिया को पुतला दहन के कारणों की जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है और मध्य प्रदेश की सरकार इस पर लगाम लगाने में असफल हो रही है उन्होंने कहा कि नीमच की घटना के विरोध में आज यह सीएम के पुतले का कार्यक्रम रखा गया है कलेक्ट्री चौराहे में पुतला दहन के दौरान पुलिस कर्मियों की कमी नजर आई जिससे  युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को आराम से पुतला दहन करने का अवसर मिल गया।

News TOP Footer