राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह 17 सितंबर से 30 अक्टूबर तक लोक स्वराज यात्रा के तहत जिले में करेंगे पद यात्रा

0 216
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 1 सितंबर को राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने जिले के उच्च विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जन कल्याण में चलाई गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी आगे उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके द्वारा 17 सितंबर से 30 अक्टूबर तक लोक स्वराज  यात्रा के तहत जिले में पदयात्रा की जाएगी जो उनकी निजी पद यात्रा होगी उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है इसलिए उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 17 तारीख से शुरू करने की योजना बनाई है आगे उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान दो 17 पद यात्राएं करेंगे 146 गांवों में जाएंगे और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं लागू की गई है उनकी जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे आगे उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम छोर तक खड़े व्यक्तियों तक शासन की योजनाएं पहुंचे आज उनका हमें अभी देखना है कि अगर किसी पात्र व्यक्ति तक शासन की योजना नहीं पहुंची तो क्यों नहीं पहुंची पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमने सेल्फ गवर्नेंस हासिल कर ली है अब हमें गुड गवर्नेंस की ओर पढ़ना है पत्रकार वार्ता के दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जिले की सीधी सिंगरौली नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा के संबंध में सवाल उठाया तो उन्होंने कमियों को स्वीकार करते हुए कहा कि अब इस योजना को पुनः मंजूरी मिल गई है और इसके कॉन्ट्रैक्ट भी दे दिए गए हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जिले की रेल परियोजना के संबंध में सवाल उठाए और कहा कि लोगों को आज तक रेलवे की अधिकृत जमीनों का मुआवजा तक नहीं मिला है इस पर उन्होंने कहा कि हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि इस परियोजना को 2021 के अंत तक पूरा हो जाना था लेकिन यह कतिपय कारणों से आगे बढ़ गई इसके साथ ही उन्होंने रेल परियोजना के पूरा ना होने के पीछे कांग्रेस के 1 साल के कार्यकाल को भी निशाने पर लिया इसके साथ ही राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer