उत्तराखंड क्रांति दल के थिंक टैंक व पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी जी की 17वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


उत्तराखंड क्रांति दल की नगर इकाई द्वारा राज्य अतिथि गृह में उत्तराखंड क्रांति दल के थिंक टैंक व पूर्व विधायक विपिन त्रिपाठी जी की 17वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ० नारायण सिंह जंतवाल ने कहा की विपिन त्रिपाठी जी उत्तराखंड के जन आंदोलनों के प्रतीक थे व राज्य के सवालों के प्रति समर्पित है।
राज्य विधानसभा में त्रिपाठी जी ने इमानदारी व बेबाक ढंग से राज्य वासियों के हक हकूक के मुद्दों को उठाया।

डॉ० जंतवाल ने कहा कि त्रिपाठी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि राज्य की नीतियां जनता को केंद्र में रखकर बने।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री श्याम नारायण जी ने कहा कि त्रिपाठी जी सदैव अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे व राज्य के जल, जंगल, जमीन के मुद्दों को दृढ़ता से उठाया ।
श्रद्धांजलि सभा में श्री अंबा दत्त बावड़ी, श्री कुलदीप सिंह, रंगकर्मी श्री महेश जोशी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशन मेहता, श्री महेंद्र राणा, श्री भगवत मेहरा, श्री खीमराज बिष्ट, श्री विजय पंत जी, श्री विष्णु सिंह बिष्ट आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री कमलेश पांडे जी ने किया।
