प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी के एक लाख 29 हजार से अधिक हितग्राहियों को 627 करोड़ रूपये वितरित

0 234
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा खण्डवा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में 52 जिलों के 363 निकायों के एक लाख 29 हजार 292 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विभिन्न किस्तो के 627 करोड़ रूपये वितरित किए। उन्होने कार्यक्रम में 50 हजार 253 नवीन आवासों का वर्चुअली भूमि पूजन भी किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधी जिले के नगरीय निकायों के एक हजार 358 हितग्राही लाभान्वित हुए। जिले में 552 आवासों का भूमि पूजन किया गया तथा 137 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त एवं 669 हितग्राहियों को तृतीय किस्त वितरित की गई। जिले के सभी नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। संजय गांधी महाविद्यालय के आडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा हर गरीब के पक्के माकान का सपना पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। 2024 तक हर गरीब के पक्के माकान का सपना पूरा हो जाएगा। उन्होने कहा कि सभी व्यक्तियों के आवास के लिए पंजीयन का कार्य प्रारंभ है तथा सर्वे किया जा रहा है। 2022 के अंत तक सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हो जाएगा। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। सभी अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार इस बात का भी ध्यान रख रही है कि भूमि हीनों के पास भी पक्का माकान हो। सरकार द्वारा भूमिहीनों को आवास के लिए जमीन का पट्टा भी दिया जा रहा है। इसके पूर्व विधायक श्री शुक्ल ने सभी को हरछठ तथा जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी। कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक महत्वाकांछी योजना है। सभी का खुद का पक्का माकान हो यह सपना हकीकत में बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिन्हें अभी तक आवास नहीं मिला है वे संबंधित नगरीय निकाय के कार्यालय में संपर्क करें। कलेक्टर द्वारा हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अपने घर का निर्माण निर्धारित समयावधि में करें जिससे समय पर किस्तों का भुगतान किया जा सके। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि स्वयं का पक्का माकान होने से व्यक्ति चिन्ता मुक्त हो जाता है। उसे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है तथा वह अपने समय का सदुपयोग उत्पादक कार्यों में करता है। कोई भी व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे इस हेतु सभी नगरीय निकायों में सर्वे किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आज के कार्यक्रम में नगरपालिका सीधी अंतर्गत 300 हितग्राहियों को प्रथम किस्त तथा 389 को तृतीय किस्त, नगरपरिषद चुरहट में 01 प्रथम किस्त तथा 12 तृतीय किस्त, रामपुर नैकिन में 01 प्रथम किस्त तथा 01 तृतीय किस्त एवं मझौली में 250 प्रथम किस्त, 137 द्वितीय किस्त तथा 267 तृतीय किस्त वितरित की गई है। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्रेयस गोखले, सीएमओ कमला कोल, गणमान्य नागरिक  सहित संबंधित विभागीय अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. डी.के. द्विवेदी सहायक संचालक द्वारा किया गया।

News TOP Footer