पडख़ुरी नंबर 1 के सरपंच पर लगा दुष्कर्म का आरोप गांव की जनता ने थाने को घेरा

सीधी धर्मेंद : 23 अगस्त को सीधी शहर के जमोडी थाने में उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम पडख़ुरी नंबर 1 के सरपंच रामसिया यादव को जमोड़ी पुलिस ने एक महिला के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट करने का आवेदन देने पर जमोड़ी पुलिस सरपंच को पूछताछ के लिए जमोडी थाने उठा लाई सरपंच को जमोडी थाने उठा लाने के बाद गांव की जनता में आक्रोश भड़क गया और पडख़ुरी गांव के 200 लोग अपने सरपंच के ऊपर लगे आरोपों का विरोध करने जमोडी थाने का घेराव करने पहुंच गए जमोडी थाने में जमा हुए लोगों की सूचना एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के पुलिस अधीक्षक को दी गई जिस पर उन्होंने तत्काल मामले के निराकरण के लिए एडिशनल एसपी को जमोडी थाने भेजा जमोडी थाने पहुंचकर एडिशनल एसपी ने थाने के बाहर जमा हुई भीड़ से बात की और उनकी बातें सुनी जिस पर लोगों ने बताया कि सरपंच को साजिशन फसाया जा रहा है और अन्य लोगों ने बताया कि गांव के सरपंच का विवाद गांव में ही एक गांजा तस्कर से चल रहा है जिसके खिलाफ उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी जिसके विरोध में उक्त गांजा तस्कर के द्वारा सरपंच को फसाने के लिए साजिश कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जमोडी थाने में आई भीड़ और भीड़ के जनप्रतिनिधियों और सरपंच की बातें सुनने के बाद एडिशनल एसपी अंजू लता पाटले ने भीड़ और सरपंच के जनप्रतिनिधियों से बात की और उन्हें समझाइश दी और बताया कि अगर कोई शिकायत आती हो तो उसकी जांच की जाती है और शिकायत की जांच के लिए ही सरपंच को लाया गया है और जांच की जाएगी एडिशनल एसपी की बातें समझ जाने के बाद भीड़ और सरपंच नहीं पुलिस की कार्यवाही पर अपनी संतुष्टि जताई। इस दौरान जमोडी थाने में भीड़ का नेतृत्व करने पहुंचे राम प्रताप यादव ने एंटी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी और कहा कि सरपंच को जानबूझकर जबरिया फंसाया जा रहा है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले में आरोपी सरपंच रामसिया यादव से मामले की जानकारी चाहिए उन्होंने कहा कि हमारा विरोध गांजा तस्कर के गलत कामों को लेकर है और हमने उसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी जिसकी वजह से हम पर यह आरोप लगे हैं आगे सरपंच ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि पुलिस हमें न्याय देगी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले में जांच पड़ताल कर रही जिले की एडिशनल एस पी अंजूलता पाटले से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच के विरुद्ध एक महिला द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है जिसकी जांच पड़ताल की जाएगी मामले में जो सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर पुलिस पारदर्शी तरीके से कार्यवाही करेगी इसके साथ एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि जो शिकायत आरोपित गांजा तस्कर के विरुद्ध आ रही है उसकी भी जांच की जाएगी।
