उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी

281
Main Ad1

 

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

Main Ad1

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत,उधम सिंह नगर तथा बागेश्वर जनपदों में सोमवार 23 अगस्त को कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है साथ ही कहीं कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ गर्जन होने की भी संभावना है।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त को राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं तेज भारी बारिश होने तथा अकाशीय बिजली चमकने के अलावा 25 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने वह तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

News TOP Footer