नैनीताल में 15 अगस्त की देर रात हुए दीक्षा हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को धर दबोचा

0 334
Main Ad1

 

नैनीताल- में 15 अगस्त की देर रात हुए दीक्षा हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी को धर दबोचा,मल्लिताल थाने में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया की आरोपी इमरान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ में उसने बताया कि एक वर्ष से वे दोनों लिव इन में रह रहे थे लेकिन बीते दो तीन महीनों से उनकी आपस में काफी मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था और 15 अगस्त की रात भी किसी बात को लेकर उनमें काफी कहासुनी हुई थी जिस पर मृतक दीक्षा ने उसको थप्पड़ मार दिया था और जबाब में उसने भी उसको थप्पड़ मारा तो उसका सर दीवार से टकरा गया जिससे उसका रक्तस्राव होने लगा, और जिसके बाद आवेश में आकर उसने दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी के अनुसार वह मृतक दीक्षा से काफी परेशान हो गया था

Main Ad1

नोएडा निवासी दीक्षा मिश्रा हत्या के आरोपी इमरान जैसे ही आज पुलिस गाजियाबाद से नैनीताल पहुंची, कोतवाली से बाहर निकलते ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों ने दीक्षा मिश्रा के हत्यारोपी इमरान के थप्पड़ जङ दिए। पुलिस उसे बचा कर ले गई, जैसे ही पुलिस आरोपी इमरान को लेकर कोतवाली से बाहर निकली, तभी बाहर पहले से मौजूद कुछ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों ने आरोपी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि मौके पर हंगामा बढ़ता पुलिस आरोपी को बचाते हुए वापस कोतवाली के भीतर ले गई। बाद में आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली से बाहर लाकर पुलिस वाहन में सवार कर ले जाया गया। 17 अगस्त की रात्रि ही यानी करीब 36 घंटों के अंतराल में आरोपी इमरान उर्फ ऋषभ निवासी फ्लैट नम्बर 303 होरिजन होम्स शाहबेरी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद से पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

News TOP Footer