टीकाकरण महाअभियान – सोमवार को जिले में 10 हजार से अधिक को लगे कोरोना के टीके

0 233
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में  महा-अभियान के तहत् लगातार लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में सोमवार को 59 केन्द्रों पर 10 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 10 हजार 394 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। विकासखण्ड सिहावल के डढ़िया टीकाकरण केंद्र में सर्वाधिक 408 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि  देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का  टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को 4 लाख 51 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुका है। 4 लाख 03 हजार व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 48 हजार से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। डॉ. दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में गर्भवती महिलाओं का कोविड वैक्सिनेशन प्रारम्भ हो चुका है। शुक्रवार एवं मंगलवार को जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का कोविड वैक्सिनेशन किया जाएगा। प्रति मंगलवार और शुक्रवार को बच्चों और गर्भवती माताओं का टीकाकरण होने से आमजन को कोविड वेक्सीन नहीं लगाई जायेगी। अतः आमजन मंगलवार एवं शुक्रवार को सेंटर पर न जाएं और असुविधा से बचें।

News TOP Footer