नोएडा से नैनीताल घूमने आई पर्यटक का नैनीताल के होटल में मिला शव

0 427
Main Ad1

सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल स्थित एक होटल में नोएडा निवासी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक नोएडा से चार लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे हुए थे। वह नगर के मल्लीताल स्थित एक होटल में दो अलग-अलग कमरों में रूके हुए थे। चारो पति पत्नी बताए जा रहे है। सोमवार सुबह को दूसरे कमरे में ठहरे साथ वालों ने जब कमरे में देखा तो वहाँ पर युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसका पति कमरे से गायब था। उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

मौके पर पहुंचे एएसपी देवेंद्र पिंचा बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। और साक्ष्यों को एकत्र किया जाएगा जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा तथा आगे की छानबीन शुरू की जाएगी।

Main Ad1
News TOP Footer