संकुल प्राचार्य खड्डी धीरेन्द्र कुमार सिंह को कोविड टीकाकरण में सहयोगात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

0 310
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीया मंत्री सुश्री मीना सिंह द्वारा संकुल प्राचार्य खड्डी  धीरेन्द्र कुमार सिंह  को कोविड टीकाकरण में सहयोगात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,  इस अवसर पर माननीय कलेक्टर सीधी, माननीय राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह  सीधी विधायक  केदारनाथ शुक्ला , जिला शिक्षा अधिकारी सीधी  नवल सिंह , पुलिस अधीक्षक सीधी  पंकज कुमावत  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. संकुल प्राचार्य खड्डी  धीरेन्द्र कुमार सिंह  को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी डा.बीएल मिश्रा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डा. प्रशांत तिवारी  द्वारा भी कोविड टीकाकरण में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशस्ति प्रदान किया गया, स्वतंत्रता दिवस पर संकुल प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा शा उ मा वि खड्डी में ध्वजारोहण किया गया और  आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना कर 51 पौधे विद्यालय परिसर में रोपे गये और उनको वायुदूत ऐप पर अपलोड किया गया.इस दौरान खड्डी मंडल भाजपा के सम्मानित अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक रविनाथ तिवारी,जनशिक्षक द्वय प्रमोद त्रिपाठी,नरेन्द्र पनिका भी उपस्थित रहे-

News TOP Footer