शांति समिति की बैठक सम्पन्न कोरोना प्रोटोकाल के साथ मनाये त्यौहार कहा अपर कलेक्टर हर्सल पंचोली ने

सीधी धर्मेंद : अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 19.08.2021 को मोहर्रम, 10.09.2021 को गणेश चतुर्थी, 07.10.2021 को दुर्गा मूर्ति स्थापना, 15.10.2021 को दशहरा (विजयदशमी) एवं 19.10.2021 को मिलाद-उन-नवी का त्यौहार मनाये जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।सभी उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से धार्मिक त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से बनाये जाने की अपील की गई एवं कोविड-19 महामारी के संबंध में शासन की गाईडलाइन से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। नागपंचमी का त्यौहार दिनांक 13.08.2021 को मनाया जाना है जिसके संबंध में सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अमहा जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पास पूर्व निर्मित अखाड़ा में कुस्ती का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें पूर्व वर्षों की भांति मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीधी को नारियल प्रसाद, माईक, सफाई एवं पानी का टैंकर की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक सीधी को निर्देशित किया गया। मोहर्रम का त्यौहार 19.08.2021 को मनाया जायेगा। जिसमें उपस्थित शांति समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार कोई जुलूस कार्यक्रम नहीं किया जायेगा। मात्र दिनांक 19.08.2021 को कत्ल की रात्रि को मो. अनवर की ताजिया पुराना के पास लालता चैक में इमाम बाड़े में रखी जायेगी।
