खड्डी चौकी प्रभारी भूपेश बैस पर हाइवा चालक और संचालक ने लगाए मारपीट और पैसे लेने के गंभीर आरोप

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के बेहतरीन कार्य के बाद जिले की बनी बनाई पुलिस की छवि पर जिले के कुछ थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है जिसमें आवेदक राजेंद्र रावत तने शंकर प्रसाद रावत निवासी शहीजना थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि वह खड्डी चौकी अंतर्गत अपने मालिक के तीन हाईवा के साथ बालू लोड करने खदान जा रहा था लेकिन खड्डी चौकी प्रभारी भूपेश बैस ने उनके वाहन को रुकवा लिया और उनमें से एक वाहन को थाने ले गए और दो वाहन थाने नहीं जा पाए जिसकी वजह से थाना प्रभारी ने उसके साथ जमकर मारपीट की है जिसकी वजह से उसके दोनों पांव में और उसके कान में गंभीर चोट आई है। पुलिस अधीक्षक को अपना आवेदन देने के बाद बाहर आए फरियादी और उसके हाईवा संचालक ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पूरे मामले की जानकारी दी हाइवा संचालक ने अपने ड्राइवर के बयान के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि उनसे ₹50 हजार की मांग की गई थी जिसके बाद वारगेनिंग करने के बाद उससे ₹20 हजार ले लिए गएस पीड़ितों के आवेदन लेने के बाद पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की जांच कराने के आश्वासन दिए हैं पुलिस अधीक्षक को चाहिए कि इस मामले की त्वरित जांच कराकर जो भी तथ्य सामने आए उसके अनुसार न्याय पूर्वक उचित कार्यवाही करनी चाहिए जिससे उनकी कार्यक्षमता पर प्रश्न खड़ा करने वाले लोगों को करारा जवाब मिल सके और दोषी को दंड।-
