अरविंद केजरीवाल बिजली गारंटी कार्ड योजना के तहत कैम्प लगाकर आम आदमी को इस योजना से जोड़ने का अभियान


Himani Rautela nainital
नैनीताल-आम आदमी पार्टी द्वारा आज नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल बिजली गारंटी कार्ड योजना के तहत पंजीकरण कैम्प लगाकर आम आदमी को इस योजना से जोड़ने का अभियान चलाया गया,आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा नगर के मल्लीताल के सदर, रायल होटल, जय लाल साह बाज़ार, रायल होटल कम्पाउंड, बडा़ बाजार आदि क्षेत्रों में इस अभियान को चलाया गया, जिसने आज सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने इस योजना से जुड़कर अपना पंजीकरण कराया


आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि आम जनता में इस योजना को लेकर भारी उत्साह है, और लोग बढ़ चढ़कर इस योजना से जुड़ रहे हैं,नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्य कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ भुबन आर्य , महासचिव विनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष विध्या देवी, नगर मंत्री सरदार सुखविंदर सिह, युवा नेता मौहम्मद शान बुराहान,अंकुर आर्य, लोकेश कुमार, हीरा, दीपक आदि उपस्थित थे
