कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अतिवृष्टि से प्रभावित गांवो का सघन भ्रमण किया प्रशासनिक अमले को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

0 196
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा गत दिवस की अतिवृष्टि से जलभराव के कारण प्रभावित गांवो का सघन भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मझौली विकासखण्ड अंतर्गत धुंआडोल, हिनौता, मझिगवां, मड़वास, रामपुर नैकिन विकासखण्ड अंतर्गत मौरा तथा गोपद बनास विकासखण्ड अंतर्गत देवगढ़ ग्रामों का भ्रमण किया गया। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए पूरे प्रशासनिक अमले को एलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होने जलभराव संभावित इलाकों से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अतिवर्षा के कारण प्रभावित परिवारों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था समीप के शासकीय भवनों में करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भोजन के लिए राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों के राहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों के राहत प्रकरण तैयार किए जाए। इस कार्य को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। यह एक संकट का समय है। हम सभी को एक टीम की तरह कार्य कर लोगों को राहत प्रदान करना है। 10 अगस्त की रात हुई जोरदार बारिश से सीधी शहर के कुछ मोहल्लों में भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई और लोगों के घरों में पानी घुस गया सीधी शहर के विष्णु नगर में रात को हुई जोरदार बारिश से सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया और लोगों के घर के अंदर प्रवेश कर गया सीधी शहर के अर्जुन नगर में विगत वर्षों में बरसात के सीजन में कई बार इस तरह के हालात बन चुके हैं लेकिन नगरपालिका गहरी नींद में सो रहा है आज तक नगर पालिका ने यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है जिसकी वजह से विष्णु नगर के निवासियों में काफी आक्रोश है और लोग नगरपालिका को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जिले में लगातार हो रही जोरदार बारिश को देखते हुए प्रशासन अब विशेष सतर्कता बरत रहा है और अतिवृष्टि के कारण गुलाब सागर डैम के भरने के कारण उसके तीन गेट खोले गए हैं। डैम में जलभराव की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री चैधरी तथा पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत द्वारा गुलाब सागर बांध का निरीक्षण अवलोकन किया गया। उन्होने कार्यपालन यंत्री को स्थिति  पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं तथा गेट खोलने की स्थिति में प्रभावित ग्रामों को समय से सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी रखें। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राजस्व, पुलिस तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों द्वारा अतिवृष्टि तथा जलभराव के कारण प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया तथा जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले द्वारा दवेगढ़ तथा चैफाल पवई ग्रामों का भ्रमण किया गया। इसी प्रकार कंधवार, अमरपुर, कोदईढांड, सेमरिया आदि ग्रामों में उपखण्ड अधिकारियों, एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, थाना प्रभारियों द्वारा भ्रमण कर आपदा की घड़ी में लोगों को मदद पहुंचाई गई। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग मिला I

News TOP Footer