जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 अगस्त 2021 को कक्षा वीं के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा कोविड़-19 की संक्रमण से रोकथाम के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रवेश परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा पूर्व सेनेटाइज किया जाए। परीक्षा केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई जाए। बुखार एवं संभावित लक्षण वाले परीक्षार्थियों के लिए अलग कक्ष में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा प्रवेश परीक्षा की तिथि के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बीन भट्टाचार्य ने बताया कि कक्षा 06वीं की प्रवेश परीक्षा में 03 हजार 428 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है। परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिला मुख्यालय तथा रामपुर नैकिन में 03-03 एवं सिहावल, मझौली एवं कुसमी में 02-02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने विद्यालय में प्रगति प्रतिवेदन से भी समिति को अवगत कराया। इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
