हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह कहा कलेक्टर ने

सीधी धर्मेंद : जिले भर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने कहा कि जिले भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। शासन के निर्देशों के अनुसार जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर समारोह आयोजित किये जायेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। समारोह में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन होगा। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरोना से सुरक्षा के उपायों को ध्यान में रखते हुए आयोजित करें। जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में प्रातरू 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से आरंभ होगा। समारोह में जिला पुलिस बल, एसएएफ, होम गार्ड, वन विभाग तथा एनसीसी के कैडेट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण किया जायेगा। सभी शासकीय तथा अशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में भी प्रातरू 7.30 बजे तक ध्वजारोहण किया जायेगा। शासन के निर्देशों के अनुसार ध्वजारोहण तथा शाम में ध्वज को सम्मानपूर्वक अवरोहित कर सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। सभी शासकीय भवनों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में रोशनी की व्यवस्था करायें। कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, मैदान के समतलीकरण, बैरिकेटिंग, बैठक व्यवस्था, बिजली की निर्बाध आपूर्ति आदि के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उसके अनुरूप समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। समारोह में शामिल दलों का परेड अभ्यास 6 अगस्त से शुरू होगा। रक्षित निरीक्षक इसके लिये आवश्यक व्यवस्थायें करेंगें। समारोह का अंतिम रूप से रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातरू 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। बैठक में कलेक्टर ने माइक एवं साउंड व्यवस्था, मैदान की साज-सज्जा तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची पुरस्कार हेतु सामान्य शाखा प्रभारी कलेक्ट्रेट कार्यालय को 12 अगस्त 2021 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।—-
