किसान पार्टी का गौरव और उसकी उन्नति पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकता कहा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने

सीधी धर्मेंद : किसान देश का गौरव एपार्टी का समान है भाजपा विचारधारा का युद्ध लड गई है जब भारत सोने की चिड़िया और विश्व गुरु थाए तब खेती हमारा प्रमुख व्यवसाय था एकिंतु काग्रेस के नेहरु . गांधी खानदान ने खेती और किसान दोनों को नष्ट करने के लिए पंचवर्षीय योजनाएं बनाई किसानी को दोयम दर्जा दिया। जिसके कारण हमारी कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने वाणभट्ट और बीरबल की तपो भूमि को नमन करते हुए स्थानीय मानस भवन में हजारों किसानो को संबोधित करते हुए कहीं । दर्शन शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि अब किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता एजबकि हमारे यहां खेती को उच्च दर्जा मिला था और नौकरी को तुच्छ माना जाता था। किंतु कांग्रेस की सरकारों ने देश के किसानों को नौकर बनाकर रख दिया ।आज हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाकर एकिसानों की आय को दुगनी करने के मिशन में जुटे हुए हैं हम नौकर नहींए मालिक बनाना चाहते हैं तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खिलजी द्वारा स्थापित मंडी व्यवस्था को समाप्त कर किसानों को आजादी देने का कार्य किया है। जिसके कारण बिचौलिया और दलाल गिड गिडा रहे हैं। धन है मोदी जी जिन्होंने किसानों के कल्याण और हितो को ध्यान में रखा। किसान का उत्थान और सम्मान भाजपा में निहित है । भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने अतिथियों के स्वागत उपरांत अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया और शानदार प्रस्तुति दी I कार्यक्रम के बाद जिले के उच्च विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार बार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए तीखे सवालों के जबाबा दिए।
