भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न पार्टी के आधार बिंदु नेता नहीं कार्यकर्ता है

0 211
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व की सबसे बडी पार्टी है कार्यकर्ता आधार बिंदु होता हैए ना कि नेता कार्यकर्ता पार्टी की पंच निष्ठायो के साथ निरंतर आगे बढता रहता है उसके बढ़ने से ही पार्टी भी बढती रहती है सबका साथ एसबका विकास पार्टी का दर्शन है ।विश्व की जय होए मानवता का कल्याण होए यही पार्टी का विजन है उक्त बाते नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने व्यक्ति की बैठक की  अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने की। बैठक में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज एवं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन .जन तक पहुंचाएं। पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ला ने कहा कि भाजपा में सेवा ही संगठन है बैठक में मंडल के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मंडल का लेखा जोखा लियाए तो वही वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी ने दायित्व का महत्व समझायाए वही जिला महामंत्री विवेक कोल ने संगठन की योजनाओं को विस्तार से बताया । बैठक में बड़ी संख्या में  मण्डल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

News TOP Footer