राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित राजस्व संबंधी कार्यों में गति लाने अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 236
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने राजस्व संबंधी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होने प्रत्येक तहसील में प्रत्येक दिवस पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर द्वारा सीमांकन, बटवारा, राजस्व वसूली, उपार्जन, नामांतरण संबंधी विषयों की तहसीलवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। न्यायालयों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की संख्या पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रकरणों के निराकरण में गति लानेे के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने सीमांकन के दो वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों के कारण आर.आई. सिहावल तथा हनुमानगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहें।

News TOP Footer