बुधवार को 7 हजार से अधिक को लगे कोरोना के टीक शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं का किया जाएगा टीकाकरण

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में महा-अभियान के तहत् लगातार लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में बुधवार को 40 केन्द्रों पर 6 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 7 हजार 429 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। सीधी शहर के संजय गांधी कालेज टीकाकरण केंद्र में सर्वाधिक 619 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को 3 लाख 32 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुका है। दो लाख 94 हजार व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 38 हजार से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है।
