शौचालय के फायदे एवं प्लास्टिक थैलियों के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 188
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जागरूकता कार्यक्रम कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान सीधी द्वारा आयोजित किये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान ग्राम पंचायत टीकटकला एवं ग्राम पंचायत बघवार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा0 राजकरण सिंह सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारी एवं राजेन्द्र भदौरिया की उपस्थिति में जिसमें प्रतिभागियों को शौचालय के उपयोग तथा प्लास्टिक थैलियों के इस्तेमाल पूर्णतः बंद करने हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजकरण सिंह ने खुले में शांैच करने से होने वाली गंदगी से फैलने वाली बीमारियों तथा अनचाहे खतरों के आगाह किया तथा प्लास्टिक की थैलियों में लगे केमिकल से उत्पन्न होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा पशुओं पर इसके दुश्प्रभाव पर प्रकाश डाला। राजेन्द्र भदौरिया द्वारा ग्राम बघवार में आयोजित कार्यक्रम में यह कहा गया कि स्वच्छता के लिए शौचालय का उपयोग बेहद जरूरी है इससे हमारे आस-पास के परिवेश को गंदगी से मुक्त रखा जा सकता है साथ ही महिलाओं को शर्मिन्दगी से भी मुक्ति मिल सकती है। सिंगल यूज प्लास्टिक का विधिवत तरीके से अपसमन किया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह कई वर्षों तक सड़ती नहीं है और इसे यूही फेंक देने से पशुओं द्वारा इसका सेवन किये जाने के कारण उन्हें अकारण ही काल कलवित होना पड़ता है। जरूरत इस बात की है कि हमें सामग्री खरीदते वक्त कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए संस्थान के निदेशक द्वारा इसे स्वच्छता का एक अभिन्न अंग बताते हुए प्रतिभागियों को हर हाल में शौचालय का उपयोग करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ पेपर बैग का भी वितरण किया गया। संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरे होने पर माननीय प्रधानमंत्री महोदय के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया जिसमें संस्थान के प्रबंध मण्डल, मातृ संस्था के सदस्यगण तथा ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि तथा संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं अनुदेशकों के अलावा कर्मचारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

News TOP Footer