संजय गांधी स्थित कालेज के मैदान की दुर्दशा गंदगी और बदबू से थोक सब्जी फल के व्यपारी और ग्राहक हुए परेशान

0 225
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के संजय गांधी स्थित कालेज के मैदान में विगत कोरोना काल के समय से व्यापारियों को थोक सब्जी और फल के व्यापार करने की अनुमति प्रदान की गई लेकिन व्यापारियों को किसी तरह की सुविधा नहीं प्रदाय की गई व्यापारी लगातार दो कोरोना काल में खुली धूप खुली बरसात में किसी कदर अपना व्यापार करके अपना पेट पालते रहे लेकिन दूसरे को रोना काल के इस बरसात में कालेज मैदान की स्थिति बद से बदतर हो गई बरसात और गंदगी की वजह से थोक सब्जी मंडी में लोगों का चलना दूरभर हो गया नगर पालिका की अनदेखी की वजह से सफाई की स्थिति बद से बदतर हो गई मैदान के चारों तरफ सड़ी गली सब्जियों की वजह से गंदगी का अंबार लग गया और बदबू से लोग परेशान होने लगे इस समस्या से परेशान व्यापारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से अपनी समस्या बताई और कहा कि अब हमारा जीना दूरभर है अब जब कोरोना की दूसरी लहार के बाद लोगों को राहत प्रदान की गई है ऐसे में हम लोगों को इस भीषण गंदगी और बरसात में लावारिस मुसीबत में छोड़ दिया गया है व्यापारियों ने मांग की है कि उन्हें व्यवस्थित तरीके से कहीं स्थापित किया जाए। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने व्यापारियों की समस्या को जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी के समक्ष उठाया जिस पर रवींद्र चौधरी ने कहा कि अभी कोरोना कब खत्म नहीं हुआ है  लेकिन व्यापारियों की समस्या को देखते हुए उन्हें बाईपास में थोक मंडी उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन उसमें समय लगेगा लेकिन तात्कालिक रूप से थोक सब्जी और फल विक्रेताओं को शहर के नई गल्ला मंडी अथवा पुराने अस्थान पर व्यवस्था देने की कोशिश की जाएगी।  विगत 1 वर्षों से सर्दी गर्मी और बरसात के साथ खुले आसमान के नीचे अपना पेट पाल रहे सब्जी और फल व्यवसायियों को समस्याओं के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है जिला प्रशासन को चाहिए कि इन व्यापारियों की समस्या का निदान करें जिससे इनका व्यापार और पेट चल सके

News TOP Footer