नशे के सौदागरों पर अमिलिया पुलिस की लगातार दूसरे दिन कारवाही, जप्त की गई 275 शीशी नशीली कफ सिरप

0 645
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले  के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर अमिलिया पुलिस की लगातार दूसरे दिन कमरतोड़ कार्यवाही की है। अमिलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी अनुज गुप्ता  पिता प्रमोद गुप्ता निवासी हिनोती  के कब्जे से कुल  275 शीशी कीमती  31600 रुपया  की नशीली कफ सिरप जप्त की है आरोपी अनिश गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी हिनौती को वैधानिक कार्यवाही उपरांत जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। बताया गया की अमिलिया थाना प्रभारी को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती निवासी अनिश गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 20 साल निवासी हिनौती जो मादक पदार्थ नशीली कफ सिरप का व्यवसाय करता है जानकारी मिलने पर सुबह.सुबह ही छापे मार कार्यवाही की गई घर के अंदर जमीन में दबाकर सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी पर 275 सीसी बायोरेक्स नशीली कफ सिरप जप्त कर आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के उपरांत जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है ।

News TOP Footer